मरवाही सीईओ विनय सागर ने अपने ऊपर लगे घोटाले के आरोपों पर रखी अपनी बात. खबर को बताया भ्रामक और तथ्यहीन. सभी प्रकार की जांच के लिए तैयार
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में इन दिनों कुछ लोगो के द्वारा लगातार मरवाही जनपद पंचायत सीईओ के ऊपर 90 लाख के घोटाले की बात सोशल मीडिया के माध्यम से तथाकथित पत्रकारों के द्वारा गलत एवं तथ्यहीन भ्रामक खबरों को छाप कर मरवाही जनपद एवं जनपद सीईओ को बदनाम करने एवं उनकी छवि खराब करने की कोशिस की जा रही है. मरवाही सीईओ विनय सागर ने इन आरोपों पर अपनी बात रखते हुए बताया है की इस प्रकार का कोई घोटाला मरवाही जनपद मे हुआ ही नहीं है इन लोगो के खिलाफ मै अपराध पंजीबद्ध कराऊंगा और इनके ऊपर शासन स्तर पर जांच कराएँगे. ये लोग ईमानदार अधिकारी कर्मचारियों पर गलत आरोप लगा कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है और पैसो की मांग ( वसूली ) करते है इनके कारण पत्रकारिता बदनाम हो रही है मरवाही सीईओ के द्वारा बताया गया की मै इनके चैनल की और इनकी डिग्री की जांच के लिए लेटर जनसम्पर्क कार्यालय रायपुर और जिला जनसम्पर्क कार्यालय को दूंगा.
साथ ही सीईओ विनय सागर के द्वारा यह भी बताया गया की इनके द्वारा किसी व्यक्ति के माध्यम से मुझसे पैसा की डिमांड भी की गयी है और मुझे वाट्सअप के माध्यम से खबर पर्सनल मे भेज कर मुझे अकेले मे मुलाक़ात करने कहा गया ज़िस बात को मैंने मना कर दिया.और ऑफिस मे आकर बात करने कहा क्योंकि ज़ब मेरे द्वारा कोई ऐसा काम किया ही नहीं गया तो मै क्यों घबराऊंगा. मै तो इन सब आरोपों की जांच के लिए तैयार हु. उन्होंने बताया की ये सब आरोप उनकी छवि को धूमिल करने का गंदा षड्यंत्र है इस प्रकार की खबर से मै और मेरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित है मेरे दादा जी जो की बुजुर्ग है उनको भी इस बात से गहरा दुख हुआ है इन पर मै मानहानी का दावा भी करूँगा
इसी तारयतम मे ज़ब इन आरोपों के विषय मरवाही जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने भी इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया, उन्होंने बताया की ऐसा कोई घोटाला जनपद मरवाही मे नहीं हुआ है ये जनपद मरवाही को बदनाम करने की साजिश है जिसे हम पूरा होने नहीं देंगे और सामान्य सभा की बैठक मे इस गंभीर बात पर प्रस्ताव पारित कर इन तथाकथित पत्रकारो पर केश दर्ज कराने की बात कही गयी है