प्रशांत डेनियल 7828438374
खबर का असर. जंगल में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
13 जुआरी गिरफ्तार, ₹30 हज़ार तीन सौ पचास रुपये
5.18 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल एवं वाहन जप्त
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सघन चेकिंग एवं विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना मरवाही क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरौर एवं उषाढ के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से रूपये–पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
थाना मरवाही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी जंगल एवं खाई का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि मौके पर जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ फड़ में लगी नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
नितपाल केवट उर्फ पिंटू, पिता दिगम्बर लाल केवट, उम्र 36 वर्ष, निवासी परासी
दिनेश कुमार केवट, पिता सुंदर लाल केवट, उम्र 42 वर्ष, निवासी रेहुंदा, थाना बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
प्रहलाद प्रधान, पिता रेवालाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी चनाडोंगरी, थाना मरवाही
धनुषधारी, पिता बालगोविंद, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरौर, थाना मरवाही
राजेश गुप्ता, पिता बालमुकुंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरौर, थाना मरवाही
मोहम्मद सैफ अली, पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी फिल्टर टोला कोतमा, थाना कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
खेमचंद केवट, पिता धनपत केवट, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरी, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
भुनेश्वर केवट, पिता लोकनाथ, उम्र 38 वर्ष, निवासी बरौर, थाना मरवाही
फुलेख राम केवट, पिता रामशरण केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी हरीं, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
मुकेश कुमार केवट, पिता मोहन प्रसाद, उम्र 51 वर्ष, निवासी आमाडाड, थाना रामनगर, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
मोती सिंह, पिता अमर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटरा, थाना मरवाही
कृष्णा प्रजापति, पिता संतोष प्रजापति, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोतमा, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
अंकित तिवारी, पिता बिन्दा प्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.)
जप्ती का विवरण
नगदी:
जुआ फड़ एवं आरोपियों से कुल ₹30,350/- नगद राशि
मोबाइल फोन:
02 नग Vivo कंपनी के स्मार्टफोन
03 नग Oppo कंपनी के स्मार्टफोन
01 नग Poco कंपनी का स्मार्टफोन
01 नग Itel कंपनी का कीपैड मोबाइल
01 नग Samsung कंपनी का कीपैड मोबाइल
कुल कीमत लगभग ₹27,500/-
वाहन:
मौके से कुल 12 मोटरसाइकिल जप्त की गईं, जिनमें Hero Glamour, Apache, HF Deluxe, Bajaj Pulsar, Honda Shine, Passion Pro, CD Dawn, Splendor आदि वाहन शामिल हैं।
वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹4,60,500/- आंकी गई है।
अन्य सामग्री:
52 पत्ती ताश
जुआ खेलने हेतु उपयोग की दरी/फट्टा
➡️ कुल जप्ती राशि: ₹5,18,350/-
जुआ संचालन कराने वाले फरार आरोपी
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि—
नान्हू उर्फ महिपाल सिंह (निवासी ग्राम उषाढ)
बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता (निवासी ग्राम बरौर)
द्वारा जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाता था तथा खाने-पीने की व्यवस्था, ताश पत्ती एवं हारने वालों को पैसे की व्यवस्था भी कराई जाती थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।