प्रशांत डेनियल 7828438374
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मे धड़ल्ले से फल फूल रहा जुआ का कारोबार. बरौर उषाड़ के जंगलों में प्रतिदिन बैठ रहे जुआड़ी.
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम बरौर के जंगलों में इन दिनों जुए का कारोबार फल फूल रहा है बाहरी लोग एमपी से आकर जिले का माहौल खराब कर रहे हैं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बरौर के कुछ लोगों के द्वारा ही जुए का धंधा चलाया जा रहा है
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि राजू गुप्ता बरौर, बाली गुप्ता बरौर, और नानन्हू उषाड़ के द्वारा बरौर और ऊषाड के जंगलों में घूम-घूम कर बाहरी लोगों को बुलाकर लाखों का जुआ खिलाया जा रहा है और इनके हौसले इतने बुलंद है कि इन्हें किसी प्रकार की कोई कार्यवाही का डर नहीं है और यह लोग समाज का और बच्चों का भविष्य अंधकार में कर रहे हैं ग्रामीण की मांग है कि इन पर शासन के द्वारा जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए. जबकि बीते दिनों आईजी घर के द्वारा जिले का दौरा किया गया था और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देशित किया गया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाया जाए.