जिला कार्यालय में मांदर की थाल में झूमे और गुलाल में सराबोर हुए कार्यकर्ता
सारंगढ—–सारंगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में गुरूवार की शाम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा परिवार ने भव्य रूप से होली मिलन समारोह किया।जिसमे जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में उत्साह, उमंग और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस आयोजन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया और गले मिलकर अपनापन का संदेश दिया। जो भाजपा परिवार की एकजुटता और समर्पण का सशक्त प्रतीक रहा।इस होली मिलन समारोह में जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,महिला मोर्चा,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,समस्त मंडलो के अध्यक्ष शामिल हुए।
इस होली मिलन समारोह जैसे गरिमामय अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,महामंत्री अमित तिवारी एवं द्वारिका साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,मंडल अध्यक्ष जय बानी,सोशल मीडिया से चूड़ामणि पटेल, भुवन मिश्रा, जगन्नाथ केसरवानी, दुर्गा ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगळे, कार्यालय मंत्री चिंताराम साहू,अरविन्द हरिप्रिया,अमित अग्रवाल, किशन गुप्ता,बरत राम साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैजन्ती लहरे,चंद्रकांती ठाकुर,अभिलाषा नायक,सहित सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता,महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।