Damrua

नौकरी लगाने के नाम पर पत्रकार से ठगी. संतोष करण नामक व्यक्ति को पकड़ना प्रमुखता. बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का शक. पुलिस सक्रिय 

 

नौकरी लगाने के नाम पर पत्रकार से ठगी

  1. जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही :- इन दिनों जिले मे ठगी का काम बहुत जोरो से चल रहा है. आदिवासी बाहुल्य छेत्र होने का पूरा लाभ ठग उठा रहे है. ताज़ा मामला निकल कर आया है जहाँ बिलासपुर निवासी संतोष करण अपने आप को मंत्रालय का आदमी बताकर एक पत्रकार से मुलाक़ात करता है और अपनी अच्छी पहुंच का हवाला देकर जिला पंचायत मे निकली वेकन्सी दिखा कर कंप्यूटर ऑपरेटर के संविदा पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए पत्रकार से 30000/- रु फोन पे के माध्यम से लें लिया. और समय बीतता गया और नौकरी नही लगी तब पत्रकार को ठगे जाने का अहसास हुआ और वह संतोष करन से लगातार पैसे वापस करने कहता रहा.और वह दलाल आज पैसा दूंगा. कल दूंगा करके ठगता रहा.   आज दिनांक को इसकी सूचना sp office जीपीएम को दी गयी है जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए. पुलिस अधीक्षक खिल्लारी ने तुरंत व्यक्ति को ग्रिफ्तार कर उचित कार्यवाही का अस्वासन दिया है… और संतोष करण को जल्दी ग्रिफ्त मे लेने की बात कही है. उसकी कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट, और उसका फोन नंबर, और सभी दस्तावेज पुलिस ने रख लिया है.  इस पर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram