सारंगढ़–बिलाईगढ़, 21 फरवरी 2026।
राज्य सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जिले में गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य सचिव के साथ हुई विस्तृत चर्चा में इस विषय पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई, जिसके बाद जिला स्तर पर लगातार जांच और कार्रवाई के लिए संयुक्त दल को आवश्यक पुलिस बल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सम्पूर्ण जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ में अधिकारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में नियमित दायित्वों के साथ-साथ गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए अस्थायी आदेश जारी किए हैं। जिला स्तरीय टास्क फोर्स को फील्ड में सक्रिय रहते हुए सतत निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सारंगढ़ तहसील में बजरंग पैकरा सहायक खनिज अधिकारी, वर्षा बंसल एसडीएम, स्नेहिल साहू एसडीओपी, प्रकाश पटेल तहसीलदार एवं कामिल हक थाना प्रभारी शामिल हैं।
बरमकेला तहसील में पुष्पेंद्र राज तहसीलदार, अजीब कुमार बेगा थाना प्रभारी बरमकेला एवं भगवती कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरिया तहसील में कोमल साहू तहसीलदार एवं प्रमोद यादव थाना प्रभारी सरिया शामिल हैं।
कोसीर उप तहसील में शनि पैकरा तहसीलदार एवं सुनीता नाग थाना प्रभारी कोसीर को दायित्व दिया गया है।
बिलाईगढ़ तहसील में प्रफुल्ल रजक एसडीएम, विजय ठाकुर एसडीओपी, कमलेश सिदार तहसीलदार एवं राजेश चंद्रवंशी थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शामिल हैं।
भटगांव तहसील में निलिमा अग्रवाल तहसीलदार, शिवकुमार धारी थाना प्रभारी भटगांव एवं अमृत भार्गव थाना प्रभारी सलिहा शामिल हैं।
सरसींवा तहसील में आयुष तिवारी तहसीलदार, बीना यादव थाना प्रभारी सरसींवा एवं संजय नायक चौकी प्रभारी बेलादुला शामिल हैं।
वहीं दीपक पटेल, प्रभारी खनिज निरीक्षक का कर्तव्य क्षेत्र सम्पूर्ण जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है।
अब जबकि जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी शुरू की गई है, क्या इसी प्राथमिकता के साथ गुडेली और कटंगपाली क्षेत्र में लाइम स्टोन और डोलोमाइट के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर भी प्रभावी कार्रवाई होगी?