Damrua

शिक्षा एवं मार्गदर्शन केन्द्र का शुभारंभ 1 मार्च से लगेंगी नियमित क्लास 

शिक्षा एवं मार्गदर्शन केन्द्र का शुभारंभ 1 मार्च से लगेंगी नियमित क्लास 

IMG 20260218 WA0128
IMG 20260218 WA0127

आदिवासी बाहुल्य जिला जी पी एम के ग्राम लालपुर में स्थित विष्णु विद्या मंदिर में प्रकृति शिक्षा एवं मार्गदर्शन केन्द्र का क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना कर भव्य शुभारंभ किया गया संस्था के संचालक हेतराम राठौर ने कहा की ग्रामीण आंचल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग मार्गदर्शन प्रदान कर छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए तैयारी कराना यही हमारा उद्देश्य है । मंचासीन अतिथियों के द्वारा अपने उद्बोधन में इस पहल की सराहना करते शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं हर संभव मदद की बात कही गई। इस संस्थान में समस्त प्रवेश परीक्षाएँ, पात्रताएँ, भर्ती व अन्य सभी आवश्यक परीक्षाओं की तैयारियां सुव्यवस्थित व सुनिश्चित रूप में कराई जायेगी।इस अवसर पर संस्था के संचालक हेतराम राठौर ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram