प्रशांत डेनियल 7828438374
एक तरफ जहां पुलिस वालो को देखकर लोगों के मन में भय का माहौल बना रहता है वहीं दूसरी तरफ एक आरक्षक अपने आप में मानवता के मिसाल पेश करते हुए ठंड हो धूप हो बरसात हो. Vip प्रोटोकॉल हो या चौक चौराहा पर भीड़भाड़ हो. गाड़ियों का रेलम लगा हो सभी परिस्थितियों में अपने आप को ठंडा रखते हुए परिस्थितियों को अनुकूल बना देते हैं आरक्षक रमेश मरावी. ताज़ा मामला पेंड्रा के दुर्गा चौक का है जहाँ एक बुजुर्ग महिला रास्ता पार नहीं कर पा रही थी जिसके कारण उसे एक और से दूसरी ओर जाने में समस्या हो रही थी.
वही कुछ दुरी पर अपनी ड्यूटी कर रहे आरक्षक रमेश मरावी की नजर उसे बुजुर्ग महिला पर पड़ी और आरक्षक रमेश कुमार से देखा नहीं गया और तत्काल ही आरक्षक रमेश कुमार ने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ कर उसे रोड क्रॉस करवाया इसी प्रकार हम देखते हैं लगातार कई वर्षों से आरक्षक रमेश कुमार बहुत से लोगों की सेवा इसी प्रकार से वह करते रहते हैं जो की स्वभाव के धनी एवं अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार हैं यह अपने आप में मानवता की एक मिसाल है हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं की आरक्षक रमेश मरावी को इन भले कार्यों हेतु सम्मानित किया जाए.