90साल की विधवा को आवास नहीं बनाने दिया जा रहा है दबंगों के द्वारा
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कारवाई बूढ़ी महिला पहुंची अपने बेटे के साथ गरीब मजदूर की उम्मीद जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक
मामला ग्राम पंचायत कोट खर्रा की महिला मुन्नी बाई बैरागी का है जिसका प्रधानमंत्री आवास सुकृति हुवा एक साल पहले लेकिन गांव के ही सत्येन्द्र शर्मा और उसका लड़का विशाल शर्मा पूरी दबंगई दिखाते हुए उस गरीब बूढ़ी जो अपनी विधवा बेटी के साथ उस घर में 50साल से रहते हुए आ रही है लेकिन जब से उसका प्रधानमंत्री आवास सुकृति हुवा है तब से सत्येन्द्र शर्मा और उसका लड़का विशाल शर्मा उसको अपनी जमीन बताने लगे और उस गरीब बेवा मां बेटी को खुलेआम धमकी देते फिर रहे हैं कि जान से मार कर फेक देंगे पता भी नहीं चलेगा अकेली बूढ़ी महिला अपने बेवा बेटी के साथ अकेली रहती है जिसका डरना स्वाभाविक है जब की इसी तरह की धमकी पिछली बार भी इनके द्वारा दिया गया था जिसकी शिकायत गौरेला थाने में तहसील कार्यालय में की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद आज बूढ़ी गरीब महिला अपनी बेवा बेटी के साथ जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में आकर अपनी सारी जानकारी दी
जिसके बाद अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने पीड़ित महिला की उम्र को देखते हुए कहा कि इसे बड़ा अन्याय शायद आज तक किसी ने नहीं किया होगा जिसकी उम्र इतनी हो और साथ मे उसकी एक बेटी और वो भी बेवा है इनके साथ इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए और मात्र 500फिट जमीन के लिए वो भी एक गांव के अंदर की जमीन होने पर इतना घटिया कार्य की मै सबसे पहले तो निन्दा करता हूं और आपसे से वादा करता हूं कि आपके जीते जी आपका आवास का कार्य शुरू होगा इस के लिए चाहे मुझे जिला इंटक परिवार के साथ रोड में भी आना पड़ा तो कोई संकोच नहीं करुंगा उसके बाद इंटक अध्यक्ष ने बूढ़ी महिला को सोमवार को आने की बात कही है आज छुट्टी होने के कारण इस घटना से यह बात तो सच होते दिख रहा है कि इंसानियत नहीं बची है वरना इतनी मजबूर वेवश बूढ़ी महिला जिसकी बेवा बेटी के आवास को नहीं बनने दिया जा रहा है बड़े शर्म और अफसोस की बात है अब देखना होगा कि इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी इस मामले को लेकर क्या करते हैं और इस महिला को जीते जी आवास शुरू कराने का आश्वासन पूरा करा पाते हैं या नहीं देखना दिलचस्प होगा