प्रशांत डेनियल 7828438374
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मे लगातार सरकारी चीजों का दुरपयोग देखने मिल रहा है. जहाँ नगर पालिका गौरेला मे जेम्स पोर्टल के माध्यम से गाड़िया खरीदने का काम चल रहा है पुरानी गाड़िया होते हुए भी. जबकि नगर मे इन गाड़ियों का उपयोग नही है केवल गाड़िया खड़े खड़े सड़ जाती है. इसमें केवल सरकारी पैसो का जनता के खून पसीने के पैसे का दुरपयोग हो रहा है
ताज़ा मामला आज सुबह का है जहाँ काऊ कैचर वाहन का इस्तेमाल पैरा ढोने के काम आ रहा है रोड पर चलते हुए इसे कैमरा मे कैद किया गया है. जो की निजी कार्य के लिए इस्तेमाल होना पाया गया है. बरहाल देखने वाली बात यह है की सुशासन की बात कर रही बीजेपी सरकार मे केवल गोल माल चल रहा है. जबकि मुख्य्मंत्री ने जिले क़ो लेकर बहुत दुख जाहिर किया है और कार्यों मे सुधार के आदेश दिए है. फिर भी अधिकारी अपने रवाइये से बाज नही आ रहे है. देखने वाली बात यह होंगी की खबर पर संज्ञान लेकर नगर पालिका cmo इस पर क्या कार्यवाही करते है. और सरकारी वाहन का इस्तेमाल कैसे निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है.