Damrua

कारवाई नहीं होता देख मृतक लड़के का परिवार पहुंचा इंटक अध्यक्ष के पास मामला ग्राम पंचायत तराई गांव का

कारवाई नहीं होता देख मृतक लड़के का परिवार पहुंचा इंटक अध्यक्ष के पास

IMG 20250521 WA0273

मामला ग्राम पंचायत तराई गांव का है जहां 16तारिक की शाम एक मजदूर राज कुमार पिता बाजे लाल पनिका को मोटर सायकल सवार तीन लोगों ने ठोकर मार भाग गए थे ठोकर इतनी तेज थी कि राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके बाद शव को लेकर जिला अस्पताल लाया गया था जिसके बाद p m की कारवाई करने के बाद शव को परिवार जनों को सौंप दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक मोटर सायकल सवार लोगों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई थी जिसके बाद आज मृतक परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत जिला इंटक कार्यालय आकर इंटक जिलाध्यक्ष  इदरीस अंसारी से की.

IMG 20250521 WA0274

जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस में पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी देने के बाद ही  अध्यक्ष ने लिखित में लेटर बनाकर कर मामले की पूरी जानकारी पुलिस अधिक्षक  भगत को देते हुए लिखा कि इस गरीब परिवार का बेटा चला गया और पुलिस अभी तक मामला दर्ज नहीं की है जिसके बाद अध्यक्ष इदरीश अंसारी ने परिवार जनों को गौरेला थाने भेज दिया है जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मामले को दबाने के लिए कुछ नेता लग चुके हैं जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी को दी गई लेकिन इंटक अध्यक्ष ने मृतक लड़के के परिवार जनों को पूरा आश्वासन देते कहां है कि कोई भी नेतागिरी नहीं चलेगी और शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओं को जो किसी की मौत पर राजनीति करते हैं आगे इंटक अध्यक्ष ने कहा कि कारवाई होगी और आपको पूरा इंसाफ मिलेगा पुलिस अधिक्षक महोदय का कार्य बहुत साफ सुथरा है आप बे फिकर होकर जाए पूरी कारवाई कानून के तहत होगी एक बात तो सच है कि इंटक संगठन ने जब से जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक शुरू किया है विगत छे वर्षों से तब से गरीब मजदूर श्रमिको को काफी राहत मिली है और गरीब आदिवासी किसान अपनी समस्या लेकर आए दिन इंटक जिला कार्यालय पहुंचते रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी होता है जिसे जिला जी पी एम के गरीब मजदूर श्रमिक आदिवाशियो का जुड़ाव भी लगातार इंटक परिवार से होते जा रहा है अब देखना होगा कि मृतक गरीब मजदूर के परिवार को इंसाफ दिलाने में इंटक परिवार कब तक सफल होता है

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram