Damrua

गुरुकुल सेनेटोरियम में पुराने मकानो की समाग्री नीलाम की गई या फिर मनमाने तरीके से बेचा गया?

गुरुकुल सेनेटोरियम में पुराने मकानो की समाग्री नीलाम की गई या फिर मनमाने तरीके से बेचा गया?

IMG 20250512 WA0349

गुरुकुल सेनेटोरियम में पुराने हो चुके मकान को बुलडोजर चला कर जमीं दोज किया गया था जहां पुराने मकान के मलबा में पुराने टिन सेड, पुरानी ईंटें,राफ्टर,बल्ली, दरवाजे, खिड़कियां, इत्यादि समाग्री काफी संख्या में प्राप्त हुई थी। परंतु अब सवाल यह उठता है कि इन सभी सामग्रियों को किस नियम के तहत बेचा गया या फिर नीलम किया गया जिसकी जानकारी ना तो ग्रामीणों को है और ना ही प्रशासनिक अधिकारियों को

IMG 20250512 WA0348

गुरुकुल सेनेटोरियम में गिराए गए मकानो में से एक मकान से विकलांग व्यक्ति को किया गया था बेघर

गुरुकुल सेनेटोरियम के एक मकान में विकलांग व्यक्ति अपने परिवार के साथ मकान को दुरुस्त करवाकर निवासरत था उस परिवार को बेघर कर उस मकान को भी जमींदोज कर दिया गया था जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

सुशासन तिहार में गुरुकुल सेनेटोरियम के मकानों से निकली समाग्री की चाही गई जानकारी

सुशासन तिहार में गुरुकुल सेनेटोरियम के मकानों से निकली समाग्री का क्या उपयोग किया गया किस समय निलामी की गई निलामी की गई राशि की जानकारी चाही गई है यदि निलामी नहीं की मनमाने तरीके से समाग्री का विक्रय किया गया है तो सम्बंधित के ऊपर कार्यवाही की मांग की गई है

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram
[metaslider id="1064"]