Damrua

रायगढ़ के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल राजेश गुप्ता का सड़क हादसे में निधन, विभाग और मित्रों में छाया मातम

रायगढ़। शुक्रवार रात की एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। ट्रैफिक थाना रायगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता का सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा करीब रात 10 बजे पुसौर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

राजेश गुप्ता न सिर्फ एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे, बल्कि बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग, मित्रमंडली और जान-पहचान वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के वक्त वे किसी काम से बाहर निकले थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

राजेश गुप्ता की छवि एक ईमानदार और ज़िम्मेदार अधिकारी के रूप में रही है। उनके जाने से न सिर्फ विभाग को बल्कि रायगढ़ की जनता को भी एक बड़ा नुकसान हुआ है।

 

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram