CG Elaction।छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मतदान से पहले ही भाजपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। दंतेवाड़ा जिले की पांच ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। इन सरपंचों में नेलगोड़ा से सुखराम लेकामी, बुदपदर से घासीराम कश्यप, चेरपाल से मुनी बाई कश्यप, कारली 2 से रीना कश्यप और हारला से शक्ति बेरला शामिल हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने इन सभी निर्विरोध सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे, जिनकी तिथियां 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी निर्धारित हैं। चुनाव प्रचार अब जोरों पर है, और नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इस चुनाव में सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के लिए मतदान किया जाएगा।




























