Damrua

लकड़ी तस्करों को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

रात के अंधेरे का लाभ उठाकर पथरी थाना क्षेत्र के फेरुपुर में वन माफिया चोरी-छिपे सिंबल और तून के पेड़ों को काटकर वाहनों में लाद रहे थे। जब उन्हें वन विभाग की टीम ने देखा, तो वे भाग खड़े हुए। टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भाग गए, जबकि उन्होंने अपने वाहनों को वहीं छोड़ दिया। वन विभाग ने लकड़ी से भरे वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और वाहनों के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीती रात, पथरी थाना क्षेत्र के फेरुपुर में वन माफिया हरे-भरे सिंबल और तून के पेड़ों को काटने में लगे थे। इस दौरान वन विभाग के डिप्टी रेंजर गजेंद्र सिंह और वन बीट अधिकारी सत्यवीर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखकर माफिया अपने वाहनों में लदे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के साथ भागने लगे। टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन माफिया जट बहादरपुर में दो पिकअप वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। वन विभाग के रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अवैध रूप से काटे गए पेड़ों को जब्त कर लिया गया है, और वाहनों के अंदर से तीन सिंबल और दो तून के पेड़ बरामद हुए हैं।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram