GPM।पेंड्रा मरवाही मार्ग पर दानीकुंडी नाका के पास एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में युवक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे हुई। वहीं एम्बुलेंस सेवा डायल 108 को सूचना देने के बाद भी परिवार वालों को कई घंटे तक मदद नहीं मिली, जिससे वे आक्रोशित हो गए।
इसे भी पढ़ें :बाघ का तांडव: महिला पर हुआ दर्दनाक हमला, गले पर मिले पंजों के खौ़फनाक निशान! »
पूरा मामला दानीकुंडी नाका का है। संतोष कुमार, जो नाका का निवासी है, धान मंडी से घर लौट रहा था। उसी दौरान, संतोष ने गलत दिशा से आ रही बाइक को रास्ता देने की कोशिश की। इस कारण से उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई और संतोष लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। क्षेत्र के लोगों ने तुरंत डायल 108 को सूचित किया, लेकिन घंटों बाद भी कोई मदद नहीं मिली। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।