Damrua

नगर पालिका पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जलान,जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक परिवार के साथ पहुंचे निकाय के मजदूरों के समर्थन में, 

नगर पालिका पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जलान,जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक परिवार के साथ पहुंचे निकाय के मजदूरों के समर्थन में, 

Screenshot 2024 12 13 18 49 23 57 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

IMG 20241213 WA0286
IMG 20241213 WA0287
IMG 20241213 WA0288
IMG 20241213 WA0289
IMG 20241213 WA0291

इस समय प्रदेश के सभी प्लेसमेंट कर्मचारीय हड़ताल पर बैठे हैं साथ नियमित कर्मचारिय भी अपनी छ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं जिसका समर्थन करने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी इंटक टीम के साथ मजदूरों का समर्थन देने पहुंचे और अपनी बात रखते हुए इंटक जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार मज़दूरों के साथ पूरी तरह भेद भाव कर रही हैं एक तरफ लाखों रुपए की तनख्वाह पाने वाले है जो समय समय पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हैं वहीं दुसरी तरफ हमारे मजदूर है जिनको 9000हजार की मामूली सी तनख्वाह पर दस घंटे काम कराते हैं और अधिकारी पूरा रौब दिखाते हैं जनप्रतिनिधि भी आगे अध्यक्ष ने कहा कि मुझे तो ये समझ में नहीं आता है कि जब सरकार कहती हैं निकाय के मजदूरों से हमारा कोई लेना देना नहीं है तो फिर निकाय के अधिकारिय मजदूरों को आदेश जारी कैसे करते हैं उनको तो ठेकेदार से सारी बात करनी चाहिए थी दुसरी बात अपनी पूरी उम्र मज़दूरों ने निकाय की सेवा में लगा दी और आज कांग्रेस सरकार में चार हजार की सम्मान राशि मजदूरों को देने की योजना चलाई थी उसको ना देना पड़े इसीलिए मजदूरों के साथ छल किया जा रहा है वरना आज तक गौरेला निकाय में कभी ठेका नहीं था आगे अध्यक्ष ने कहा कि आज के इस मंहगाई में नौ हजार रुपए में कौन है जो अपना परिवार चला लेगा साथ मज़दूरों का इतना बड़ा अपमान किया गया है कि एक रुपए रोजी बढ़ाई गई थी अभी कुछ माह पहले आगे अध्यक्ष ने बताया है कि जब तक मजदूरों की मांग पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी और मजदूरों की जायज मांग है सरकार को इसे मान लेना चाहिए आगे अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक परिवार मजदूरों के साथ हर समय खड़ा है अब देखने वाली ये है कि तीन दिन अभी हड़ताल के हुवे है और शहर की पूरी व्यवस्था खराब नजर आने लगी है बिजली पानी सफाई की समस्या खड़ी हो गई है और अगर ये हड़ताल लंबी चली तो नगर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वही नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जलान ने मजदूरों की मांग को जायज बताते हुए मजदूरों का पुरजोर समर्थन किया है. अध्यक्ष ने बताया है की इस हड़ताल से लोगो को पानी के लिए त्राहि त्राहि मचा हुआ है. जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है लेकिन सरकार के कान मे जु नही रेंग रही है

आज के समर्थन करने वाले में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, राकेश जलान, नगर पालिका अध्यक्ष पेंड्रा,निलेश साहू पूर्व पार्षद ओमकार पांडेय जिला महामंत्री इंटक बलराम देवगन ब्लाक अध्यक्ष बलराम अजय बर्मन आबिद भाई जमाल कादरी गोमती पुरी जिला उपाध्यक्ष महिला इंटक जानकी विश्वकर्मा एवं इंटक परिवार के लोग उपस्थित रहे.

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram