Damrua

OMG:;भाई ने बनाया अपनी सगी बहन को हवस का शिकार,पीड़िता के भाभी ने कराई मुकदमा दर्ज

kangda news: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी आलमपुर के तहत भाई-बहन के रिश्ता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। अब पीड़ित गर्भवती है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी कुछ वर्ष पहले जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई थी। लेकिन महिला पिछले चार वर्ष से अपने मायके में ही शादीशुदा भाई के घर रहती है। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोपी भाई भी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है।

 

पीड़ित महिला ने रविवार को अपनी भाभी को सारी बात बताई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार 6 माह पहले जब उसकी भाभी मायके में थी तो सगे भाई ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके पेट में जो बच्चा है, वह उसी का है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने रविवार रात को ही आलमपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी। वहीं लंबागांव के पुलिस एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टी डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram