Damrua

CG:दो नाबालिग लड़की लापता पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

रायपुर raipur। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़की लापता हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटापारा निवासी 34 वर्षीय प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे मामले में खमतराई थाना में रावाभाठा निवासी 65 वर्षीय प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात आरोपी ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिससे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram