Damrua

एकल अभियान ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता। हाईस्कूल मैदान केल्हारी में हुआ कार्यक्रम।

एकल अभियान ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता।

हाईस्कूल मैदान केल्हारी में हुआ कार्यक्रम।

IMG 20240908 WA0024

खबरों का तांडव, हरिओम पाण्डेय एमसीबी। जिले के केल्हारी में दिनांक 8 सितंबर दिन रविवार को एकल अभियान अंचल मनेद्रगढ़ संच केल्हारी में संच स्तर का एकल अभियान विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हाईस्कूल मैदान केल्हारी में किया गया। जिसमें 20 विद्यालय ग्राम से खेल के लिए 88 बालकों एवं बालिकाओं का आना हुआ। जिसमें बालकों का कबड्डी, बालिकाओं का कबड्डी साथ ही बालकों और बालिकाओं का 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर साथ में लंबी कूद, ऊंची कूद ऐसे खेलों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश साहू (अंचल अभियान प्रमुख) मोहित राम संच प्रमुख साथ ही साथ प्रत्येक विद्यालय ग्राम के आचार्य भाई बहन उपस्थित थे।

इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख राजेश साहू ने कहा कि बच्चों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी बड़ा महत्व है आज देश के कई ऐसे प्रतिभागी जो खेल के क्षेत्र में अपने करियर बनाने का कार्य किए हैं खेल से शरीर स्वस्थ रहता है वही मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया पिछड़े दूरदराज गांव तक जो बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा में आगे नहीं आ पाते उन बच्चों को एकल विद्यालयों के माध्यम से खेलों में आगे लाया जा सके। इसी को मद्देनजर स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram