Damrua

पहले बेटे को गोली मार मौत के घाट उतारा ,फिर पत्नी पर चलाई गोलि और बाद खुद पर तान दिया माउजर

कटनी। शहर की नई बस्ती स्थित शहीद द्वार के पास गत दिवस एक युवक मयंक अग्रहरि (35) ने अपने छह साल के बेटे शुभम को माउजर से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मयंक की पत्नी मानवी (30) पर भी गोली चलाई, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर सुबह पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में मयंक ने बेटे को गोली मारी, फिर पत्नी पर फायर किया। इसके बाद खुद को गोली मार ली। घटना के पीछे सही कारण क्या है, इसका पता नहीं चल सका है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram