Damrua

damrua logo
damrua logo

आईपीएल नीलामी में रोहित शर्मा को मिल सकते हैं 50 करोड़ रुपये

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी के पद से हटा दिया था।ऐसे में माना जा रहा है कि वह अब इस फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं।रोहित अगर नीलामी में आते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 50-50 करोड़ रुपये लगा सकते हैं।दोनों टीमों ने अलग से 50-50 करोड़ रुपये रख लिए हैं।

रोहित ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। आईपीएल 2024 में वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले।कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ मुंबई इंडियंस की उस खबर का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें यह कहा जाए कि उन्होंने रोहित को रिलीज कर दिया है।रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया। इसके बावजू उनकी कप्तानी चली गई। पिछले सीजन एमआई की टीम में कई विवाद भी देखने को मिले थे।

रोहित ने आईपीएल 2024 में 14 मैचों में 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया था।रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी।रोहित ने सीएसके के खिलाफ 53 गेंदों पर 105 रन बनाए थे। उस मैच में जीत के लिए मिले 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 186/6 का स्कोर ही बना सकी थी।

रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था।वह अब तक 257 मैचों में 29.72 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,628 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है।उन्होंने 158 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की, जिसमें 87 में जीत और 67 में हार मिली है। 4 मैच टाई रहे हैं।

रोहित ने मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की ओर से भी खेले हैं। उन्होंने उनके लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी।उस मुकाबले में अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को लगातार गेंदों पर आउट किया था।वह आईपीएल में हैट्रिक लगाने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बने थे। वह आईपीएल में हैट्रिक लगाने और शतक लगाने वाले 3 खिलाडिय़ों में से एक हैं। उनके अलावा शेन वॉटसन और सुनील नरेन ऐसा कर चुके हैं।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Telegram